फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 injured in road accidents

सड़क हादसों में 16 घायल

Mon, 20 Jun 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
मटेरा चौराहे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा, इससे बालक समेत चार लोग घायल हो गए। ये सभी पेशी पर कचहरी जा रहे थे। वहीं, बहराइच-गोंडा मार्ग पर बेरिया गांव के पास बाइक सवार को बचाने में टेंपो पलट गया।
विज्ञापन


इससे 12 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें छह की हालत नाजुक बताई गई है। नानपारा के बघौली गांव निवासी पहलवान (50) की सोमवार को न्यायालय में पेशी थी।
विज्ञापन


वह बेटे कृष्ण मुरारी (26), दिलीप (11), गुरुवा गांव निवासी रामसेवक (35) और कय्यूम (35) के साथ पिकअप पर सवार होकर कचहरी जा रहा था। सभी मटेरा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पिकअप में बैठे पहलवान, दिलीप, कृष्ण मुरारी व राम सेवक घायल हो गए। जबकि कय्यूम बाल-बाल बच गया। चौकी इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

कृष्ण मुरारी, पहलवान व रामसेवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, चिलवरिया से सवारियां लेकर शहर आ रहा टेंपो बहराइच-गोंडा मार्ग पर देहात कोतवाली अंतर्गत बेरिया गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया।


इससे हुजूरपुर के गोपिया गांव निवासी माधव (45), कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरपुर रैकवारी गांव निवासी अनवर अली (45), पयागपुर के अरकापुर गांव निवासी पवन (35) समेत 12 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल माधव, अनवर, पवन को जिला अस्पताल लाया गया है। इन सभी की हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed