फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पुरानी ईंटों से करा दिया निर्माण

पुरानी ईंटों से करा दिया निर्माण

Tue, 18 Jun 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुरानी ईंटों से करा दिया निर्माण
बहराइच। चरसंडमाफी प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प योजना के तहत निर्माण कार्य हुआ है। मगर विद्यालय की दीवार को तोड़कर पुरानी ईंटों से ही निर्माण कराया गया है। इतना ही नहीं प्रसाधन के ऊपरी परिक्षेत्र का ही रंग-रोगन कराकर धन का बंदरबांट कर लिया गया। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन



विकासखंड रिसिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चरसंडा माफी को कायाकल्प योजना में चयनित किया गया है। इसके तहत विद्यालय में नया निर्माण समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराना था।
विज्ञापन



विद्यालय की दीवार को तोड़कर पुरानी ईंटों से ही बाउंड्रीवाल बनवा दी गई। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय में बने प्रसाधन के ऊपरी क्षेत्र का ही रंग-रोगन करके उसे नया दिखा दिया गया। जबकि बजट नए ईंट व अन्य सामग्री का विकास विभाग द्वारा जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान पर विद्यालय के निर्माण में धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए गांव निवासी आमिर अली ने जिलाधिकारी शंभु कुमार को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। डीएम ने बीडीओ रिसिया को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed