{"_id":"5cfaa300bdec220728422385","slug":"15599295945-bahraich-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मिनी ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रुपईडीहा। रुपईडीहा में बाइक के पास खड़े युवक को मिनी ट्रक ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। इससे नाराज परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस में कोई इलाज संबंधी उपकरण व दवा न होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें समझा कर मामला शांत कराया।
कोतवाली नगर के मोहल्ला गुदड़ी निवासी मुकेश रस्तोगी (27) पुत्र रामकुमार रस्तोगी निजी कार्य से शुक्रवार को सुबह बाइक से रुपईडीहा गया था। रुपईडीहा में वह मार्ग के निकट बाइक के पास खड़ा था। तभी दोपहर करीब 12 बजे मिनी ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस व आसपास के लोगों की मदद से घायल को 108 एंबुलेंस से सीएचसी चरदा भेजा गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सीएचसी के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर गुदड़ी से परिवारीजन अस्पताल पहुंचे और एंबुलेंस में उपकरण व दवा न होने से मौत की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का कहना था कि एंबुलेंस में त्वरित इलाज मिल जाता तो मुकेश की जान बच जाती। हंगामा देखकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर मामला शांत कराया।