फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मां-बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
संदिग्ध हालात में मां-बेटी ने दम तोड़ा
विज्ञापन

पति गया था खेत, वापस लौटा तो गंभीर हालत में मिली पत्नी-बेटी
पत्नी ने पीएचसी पर तो मासूम ने जिला अस्पताल लाते समय तोड़ा दम
बाबागंज (बहराइच)। चिलबिला गांव में शुक्रवार को दोपहर अचानक एक परिवार में मां-बेटी की हालत बिगड़ गई। उनको पीएचसी लाया गया, जहां मां ने दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल लाते समय दो वर्षीय मासूम बेटी की भी मौत हो गई। संदिग्ध हालात में मौत की सूचना पर सीओ दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

रुपईडीहा थाना अंतर्गत ग्राम बरगदहा चिलबिला के मजरा चिलबिला निवासी सीताराम का मकान गांव के बाहर स्थित है। वह शुक्रवार सुबह खेत में काम करने चला गया था। सुबह करीब 10 बजे लौटने पर घर में मौजूद उसकी पत्नी गुड़िया देवी (38) और पुत्री लक्ष्मी (02) बेसुध हालत में पड़ी मिलीं। आनन-फानन में गांव के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज पहुंचाया, यहां गुड़िया देवी की मौत हो गई। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लक्ष्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल के चिकित्सकों ने संदिग्ध पॉयजनिंग का मामला बताया है। संदिग्ध हालात में मौत की सूचना क्षेत्र में फैलने पर सीओ नानपारा एसके यादव, रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह और चौकी इंचार्ज बाबागंज मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि मौत होने का कारण पता नहीं चल सका है। पीएचसी के चिकित्सक भी कुछ साफ-साफ नहीं बता पा रहे। ऐसे में पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। सीओ ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed