{"_id":"5bad097e867a557fe67e2a58","slug":"141538066814-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरबलि का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरबलि का प्रयास
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़ा धन निकालने के लिए किशोर की बलि का प्रयास
बहराइच। जमीन में गड़े खजाने को निकालने का झांसा देकर एक तांत्रिक ने अनाथ किशोर की बलि देने का प्रयास किया। पूजा के दौरान तांत्रिक ने किशोर को ताबीज, माला पहनाने के बाद तिलक लगाया।
बलि की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी कि सुबह हो गई। आसपास के लोग पहुंच गए। इस पर तांत्रिक फरार हो गया। किशोर के मामा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर घर में पूजा कराने वाले ग्रामीण को दबोच लिया है।
रामगांव थाना अंतर्गत मिर्जापुर के मजरा भारतपुरवा गांव निवासी राधेश्याम (14) के पिता रमई व मां की मौत अरसा पूर्व हो चुकी है। वह अपने मामा गुल्हरिया गांव निवासी विनोद कुमार के पास रहता है।
विज्ञापन
गांव निवासी राजाराम की चाय की दुकान पर वह काम करता था। कुछ माह पूर्व उसने काम छोड़ दिया था। राजाराम के बेटे गोविंद कुमार को कुछ दिन पूर्व एक तांत्रिक रामगांव चौराहे के पास मिला था।
तांत्रिक ने गोविंद के घर में धन गड़ा होने की बात कहते हुए पूजा कर उसे निकालने का दावा किया था। एक सप्ताह पूर्व गोविंद ने राधेश्याम को अपने घर फिर से बुला लिया। रात को तांत्रिक उसके घर पहुंचा और पूजा शुरू की।
किशोर को तिलक लगाते हुए ताबीज पहनाया गया। राधेश्याम का कहना है कि पूजा के दौरान नरबलि देने की बात हुई थी। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि मामा की तहरीर पर केस दर्ज कर पूजा करवाने वाले गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। कथित तांत्रिक की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के तांत्रिकों से करा रहे पहचान
थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि तांत्रिक का नाम और पता गोविंद नहीं बता पा रहा है। ऐसे में तांत्रिक की तलाश में दिक्कत आ रही है। थाना क्षेत्र के चार तांत्रिकों को लाकर उनकी पहचान कराई जा चुकी है। मगर अभी तक सही आदमी गिरफ्तार नहीं हो सका है।