फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हादसे में मौतें

हादसे में मौतें

Wed, 08 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
हादसे में मौतें
बहराइच/मटेराचौराहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों समेत तीन की मौत हुई है। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। कोतवाली देहात अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर एक रिसार्ट के निकट बाइक और पिकअप में हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि नानपारा मार्ग पर हुए दो हादसों में युवक समेत दो लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात अंतर्गत गजपतिपुरवा मानपुरवा गांव निवासी नदीम उर्फ मोनू (20) पुत्र भग्गन बुधवार सुबह बाइक से गांव से जिला मुख्यालय पारिवारिक कार्य के लिए आ रहा था। तभी महसी-बहराइच मार्ग पर एक रिसार्ट के निकट सामने से आ रही तेजरफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार नदीम हवा में उछलकर सड़क पर गिरा। पिकअप उसे रौंदती हुई निकल गई। सूचना पाकर टिकोरामोड़ चौकी इंचार्ज ब्रह्मानंद सिंह मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर शिवपुर निवासी राजाराम (28) सोमवार सुबह साइकिल से बहराइच आ रहा था। जब वह रामगांव थाना अंतर्गत झिंगहाघाट के निकट तिराहे पर पहुंचा। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लहूलुहान हालत में राजाराम को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी सांस थम गई। उधर कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेराचौराहा के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक चालक बस समेत फरार हो गया। भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक लहूलुहान युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास थी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक संख्या यूपी 40-5533 को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसी मार्ग पर रिसियामोड़ के निकट बाइकों कीर आमने-सामने टक्कर में रुपईडीहा निवासी जुम्मन (38) व नवाबगंज निवासी जोगेंद्र (28) तथा इरफान (29) घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। उक्त हादसों में बाइकसवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


ट्रक चालक की ट्रेन से कटकर मौत, बिहार का था निवासी
नानपारा (बहराइच)। बिहार से ट्रक लेकर नानपारा चीनी मिल पहुंचा। ट्रक का चालक बुधवार सुबह नित्यक्रिया के लिए चीनी मिल के निकट रेलवे ट्रैक पार कर उस पार गया था। वापस लौटते समय मैलानी से बहराइच जा रही ट्रेन की चपेट में आकर कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिंदेश्वरी यादव (55) पुत्र मंगरे सिंह यादव जिला उरवल थाना मेहतलविया कतरहिया बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed