फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ट्रेन से गिरकर अज्ञात चौकीदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात चौकीदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर अज्ञात चौकीदार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उसके चौकीदार होने की संभावना पुलिस जता रही है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना अंतर्गत बहराइच-रिसिया रेलवे ट्रैक के बीच में सलारपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ देखा। थानाध्यक्ष संजय दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शरीर पर चौकीदार की वर्दी है। ऐसे में उसके चौकीदार होने की संभावना जताई जा रही है। सिर में चोट होने के साथ ही उसका एक हाथ भी टूटा हुआ है। संभावना है कि वह चलती ट्रेन से गिर गया है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के निकट है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। बहराइच के सभी थानाें में सूचना भेजी गई है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed