फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   खसरा से मासूम की मौत, 18 बच्चे बीमार, नौ की हालत गंभीर

खसरा से मासूम की मौत, 18 बच्चे बीमार, नौ की हालत गंभीर

Thu, 15 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खसरा से मासूम की मौत, 18 बच्चे बीमार, नौ की हालत गंभीर
खसरे से मासूम की मौत, 18 बच्चे बीमार
विज्ञापन

नौ की हालत गंभीर, सूचना के बावजूद गांव नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गोविंदापुर गांव के मजरा बख्शी का मामला
नवाबगंज (बहराइच)। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर बख्शी गांव में तीन दिनों से खसरा फैला हुआ है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। जिसके चलते खसरा पीड़ित एक मासूम की गुरुवार को सुबह मौत हो गई। वहीं, 18 बच्चे खसरे की चपेट में है। इनमें नौ की हालत गंभीर है।
तराई में मौसम परिवर्तन के साथ ही खसरा फैलने लगा है। सीमावर्ती नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोविंदापुर के मजरा बख्शी में तीन दिनों से खसरे का प्रकोप है। गांव में खसरा पीड़ित कुलसुम (7) पुत्री सलीम की बुधवार देर रात हालत बिगड़ गई। परिवारीजन सुबह उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी कुलसुम ने दम तोड़ दिया। वहीं, गांव में 18 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। इन सभी को तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। 24 घंटे में दाने पक कर फफोले का रूप ले रहे हैं। ऐसे में असहनीय पीड़ा से खसरा पीड़ित गुजर रहे हैं। इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र और सीएमओ कार्यालय पर गांव के लोगों ने सूचना दी, लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। जिसका नतीजा यह है कि बीमार 18 बच्चों में से अयान (7), अल्ताफ (5), सोनू (4), अयाज (5), जैनब (6), नासिररजा (7), निहाल (एक) व खुशी (4), सन्नो (4) की हालत नाजुक बताई जा रही है। वे सभी जिंदगी व मौत से संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले में क्षेत्र की एएनएम कौशल्या देवी खसरा फैलने की बात से ही किनारा कस रही हैं। वहीं, स्वास्थ्य केेंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी अर्चित श्रीवास्तव का कहना है कि स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


इंसेट
कई बच्चों का हो चुका है टीकाकरण
खसरे से बचाव के लिए गांव निवासी अयान, सोनू, जैनब, खुशी और नासिर समेत 12 से अधिक बच्चों को टीका लग चुका है। फिर भी सभी खसरे की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उनके परिवारीजन काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नहीं थी जानकारी, गांव में डॉक्टर करेंगे कैंप
बख्शी गांव में खसरा फैलने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम को गांव भेजा जा रहा है। चिकित्सक गांव में कैंप कर रोगियों का इलाज करेंगे। खसरा पीड़ितों के प्रति जिसने लापरवाही बरती है, जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
डॉ. अरुणलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed