फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मोबाइल पर काल आते ही पत्नी ने पति पर किया हंसिये से वार, लहूलुहान

मोबाइल पर काल आते ही पत्नी ने पति पर किया हंसिये से वार, लहूलुहान

Wed, 11 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर काल आते ही पत्नी ने पति पर किया हंसिये से वार, लहूलुहान
गंभीर रूप से घायल पति जिला अस्पताल में भर्ती, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

चित्तौरा (बहराइच)। तबियत खराब होने पर चिकित्सक से इलाज कराने जा रही महिला ने अचानक पति पर हंसिये से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति की चीख पुकार पर लोग दौड़े तो उसकी जान बची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

लहूलुहान पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हमले का केस दर्ज किया। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम पौली ननौैना श्यामपुर नदौना गांव निवासी सोनी ने मंगलवार रात 9:30 बजे के आसपास पति से पेट में असहनीय दर्द होने की बात कही।
विज्ञापन


इस पर पति ने चिलवरिया बाजार चलकर डॉक्टर को दिखाने को कहा। पति-पत्नी घर से पैदल निकले। पति धर्मपाल ने बताया कि गांव से लगभग से 500 मीटर दूर पहुंचने पर अचानक पत्नी के मोबाइल पर किसी का फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ही वह बात करने लगी, इसी बीच पत्नी ने साड़ी में छिपाकर रखे हंसिये से उसके सिर पर वार कर दिया। धर्मपाल के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर सोनी मौके से भागने लगी। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।


ग्रामीणों की सूचना पर डायल 100 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान धर्मपाल व हमलावर पत्नी सोनी को लेकर पुलिस कोतवाली देहात पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मधुप नरायन मिश्रा ने बताया कि पति की तहरीर पर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जख्मी धर्मपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed