{"_id":"59ad8e854f1c1b12278b521f","slug":"121504546437-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चले लाठी-डंडे, 15 लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चले लाठी-डंडे, 15 लहूलुहान
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में चले लाठी-डंडे, 15 लहूलुहान
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का लगाया आरोप
पुलिस ने केस दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा
फोटो 26-28 में है।
अमर उजाला ब्यूरो
पयागपुर (बहराइच)। पैंड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार दोपहर में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। इस संघर्ष में दोनों पक्ष के 15 लोग लहूलुहान हो गए। एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप मढ़ते हुए दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
पयागपुर थाना अंतर्गत पैंड़ी गांव निवासी शिवपूजन और देवसरन के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शिवपूजन का कहना है कि सोमवार को दोपहर में वह अपने पुरानेे मकान पर स्थित दीवार की ईंट निकाल रहे थे। इसी दौरान देवसरन अपने 10-12 साथियों के साथ मौके पर आ धमके। कहासुनी के बाद हमला कर मारापीटा। वहीं देवसरन का कहना है कि शिवपूजन उनकी जमीन पर स्थित मवेशियों के अहाते की चरनी की ईंट निकाल रहे थे। मना करने पर शिवपूजन आदि हमलावर हो गए। दोनों पक्षों के संघर्ष में शिवपूजन की तरफ से लालजी, पप्पू, अर्जुन, जीतराम, ननके, तुलसी व देवसरन की तरफ से देवसरन, संतोष, मनोहर, शेषराज, शोभाराम, इंद्राज, राकेश, कमलेश और अनिल आदि लहूलुहान हुए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप मढ़ा है। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा का कहना है कि क्रॉस केस दर्ज कर सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।