फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   पेट दर्द से परेशान छात्रा कुंए में कूदी, मौत

पेट दर्द से परेशान छात्रा कुंए में कूदी, मौत

Sun, 29 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पेट दर्द से परेशान छात्रा कुंए में कूदी, मौत
बहराइच। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय की एक छात्रा ने शनिवार को घर के बाहर बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। वह पेट दर्द से परेशान रहती थी। चार दिन पूर्व परिवार के लोग उसे घर लेकर आए थे। हालांकि प्रधानाचार्य ने पहले से ही उसकी तबियत खराब होने की बात कही है।
विज्ञापन



रामगांव थाना अंतर्गत मदनजोत गांव निवासी पूजा (13) पुत्री भाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी में कक्षा छह की छात्रा थी। 25 जुलाई को कॉलेज में नाश्ते के बाद उसकी हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन



नाश्ता खाने के कारण कॉलेज की कई और छात्राएं भी बीमार हुई थीं। पूजा को परिवार के लोग घर लेकर चले गए थे। इलाज के बाद भी पेट दर्द न सही होने पर शनिवार को उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि परिवार के लोगों ने नाश्ता खाने के बाद ही उसकी तबियत खराब होने की बात कही है। जबकि प्रधानाचार्य अरुण कुमार का कहना है कि छात्रा काफी समय से बीमार रहती थी। उसका इलाज परिवार के लोग बाहर करा रहे थे। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी लवी मिश्रा से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed