फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ब्लाक प्रमुख की मौत

ब्लाक प्रमुख की मौत

Mon, 23 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख की मौत
जरवल (बहराइच)। सड़क के किनारे खड़े जरवल ब्लॉक प्रमुख को एक तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मारी दी। उन्हें लखनऊ ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम प्यारेपुर निवासी नूर हुसैन (43) सोमवार सुबह 10 बजे अपने वाहन से चालक के साथ लखनऊ जा रहे थे। बाराबंकी जनपद के मसौली पहुंचने पर उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई।
विज्ञापन


इस पर ब्लॉक प्रमुख ने चालक से बस रोकवाने की बात कही और उसे पंक्चर बनाकर लखनऊ आने को कहा। चालक बस को हाथ देने लगा। तभी लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने ब्लॉक प्रमुख को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में आसपास के लोगों की मदद से चालक ने ब्लॉक प्रमुख को बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उनको लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान ब्लॉक प्रमुख की मौत हो गई।


घर में मचा कोहराम
ब्लॉक प्रमुख की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। लखनऊ में देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव जरवल पहुंचा। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का देर शाम तक तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed