फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तेंदुए के हमले में मासूम घायल, मां की सजगता से बची जान

तेंदुए के हमले में मासूम घायल, मां की सजगता से बची जान

Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में मासूम घायल, मां की सजगता से बची जान
उर्रा (बहराइच)। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के जलिहा धर्मापुर गांव निवासी एक महिला अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी। उसी समय तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां की सजगता से बच्चा बाल-बाल बचा। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के धर्मापुर रेंज अंतर्गत जलिहा धर्मापुर गांव जंगल से सटा हुआ है। रविवार देर शाम गांव निवासी ज्ञानदेवी अपने तीन वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार को गोद में लेकर नित्यक्रिया के लिए खेत को गई थी। बेटे को कुछ दूरी पर बिठा दिया। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने मासूम पर हमला कर दिया। मां ने शोर मचाते हुए बेटे को खींचा। लेकिन तेंदुए का पंजा लगने से उसे खरोचें आ गईं। हालांकि पलटवार पर तेंदुआ मौके से खिसक गया। गांव के लोग एकत्रित हो गए। मासूम को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि तेंदुए ने झपट्टा मारा था, लेकिन मां की सजगता से मासूम बच गया। ग्रामीणों को अकेले खेत न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed