फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   शिक्षामित्र के खाते से हैकर ने उड़ाए 80 हजार

शिक्षामित्र के खाते से हैकर ने उड़ाए 80 हजार

Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र के खाते से हैकर ने उड़ाए 80 हजार
शिक्षामित्र के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 80 हजार
विज्ञापन


घाघराघाट (बहराइच)। जरवलरोड क्षेत्र में एक महिला शिक्षामित्र के बैंक खाते से जालसाजों ने करीब 80 हजार रुपये उड़ा लिए। शाखा प्रबंधक से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षामित्र ने थाने में तहरीर दी है।

यह घटना जरवलरोड थानान्तर्गत मीरपुर निवासी नीतू सिंह के साथ हुई। वह प्राथमिक विद्यालय मीरपुर कोनिया में शिक्षामित्र है। नीतू का खाता जरवलरोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में है। वह एटीएमका भी संचालन करती हैं। शुक्रवार शाम उसके मोबाइल पर 80 हजार 800 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
विज्ञापन


यह रुपये तीन बार में निकाले गए। इससे परेशान नीतू ने शनिवार सुबह जरवलरोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक गई और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट में लखनऊ व संतकबीरनगर से नकदी की निकासी की बात सामने आई। नीतू ने बैंक प्रबंधक हरिश्चंद्र चौरसिया को मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने बिना पासवर्ड के पैसे नहीं निकलने की बात कही। उन्होंने कहा कि पासवर्ड बताया होगा जिससे पैसा निकाला गया। बैंक प्रबंधक ने ऐसे में कार्रवाई करने में असमर्थता जताई। इसके बाद नीतू ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed