{"_id":"5c5c7710bdec224bf101fd1c","slug":"101549563664-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा चीनी मिल के जीएम समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नानपारा चीनी मिल के जीएम समेत चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। नानपारा चीनी मिल में एक कर्मचारी को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने जीएम समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नानपारा स्थित श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल में सहायक ईडीपी के पद पर प्रतापगढ़ जिले के ग्राम अंतू भदौसी निवासी शत्रुंजय प्रताप सिंह तैनात हैं। वे कंप्यूटर का कामकाज देखते हैं।
शत्रुंजय का कहना है कि बीते 29 जनवरी को सुबह सात बजे वह ड्यूटी पर थे। तभी जीएम प्रदीप त्रिपाठी के आदेश पर गार्ड रविशंकर व उनके सहयोगी ने कार्यालय में बाहर से ताला लगाकर बंधक बना लिया।
शत्रुजंय का कहना है कि कई घंटे तक बंधक होने के कारण भूख से बेहाल होने पर सुरक्षा बलों से मुक्त करने का निवेदन किया लेकिन उन्होंने नहीं छोड़ा। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
शत्रुंजय का कहना है कि नानपारा पुलिस के पहुंचने पर वह किसी तरह मुक्त हो सका। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि शत्रुंजय की तहरीर पर जांच की गई।
जांच में घटना की पुष्टि होने पर चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी व तीन अन्य सुरक्षा गार्डों के खिलाफ धारा 342 के तहत केस दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।
चीनी मिल के जीएम प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि मीटिंग के लिए बाहर जाना था। सहायक ईडीपी को फाइल तैयार करने को कहा था। बंधक बनाने का कोई मामला नहीं हुआ है। उनकी ओर से सिर्फ पेशबंदी की जा रही है।