फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मुठभेड़

मुठभेड़

Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़
मुठभेड़ में कोतवाल व सिपाही को लगी गोली
विज्ञापन


विशेश्वरगंज (बहराइच)। हत्या व डकैती के आरोपियों से मंगलवार दोपहर पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक समेत दो लोग घायल हुए हैं।

टीम ने दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर दबोच लिया। उनके कब्जे से असलहे व कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेजा गया है। घायल प्रभारी निरीक्षक व सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि मंगलवार दोपहर में विशेश्वरगंज के प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री व पयागपुर के प्रभारी संजय कुमार मिश्र को क्षेत्र में दो हिस्ट्रीशीटरों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों प्रभारी निरीक्षक गश्त पर थे। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सरबदी कुरसहामोड़ पुलिया पर पुलिस टीम पहुंची तो दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखे। घेराबंदी कर पुलिया की आंड़ से दोनों व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया।

गोली लगने से प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री व कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी फायर शुरू की। इस पर दोनों बदमाश भागने लगे। उन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। बदमाशों की पहचान केदार उर्फ केदरे उर्फ चुन्नू निवासी टिकुइया विशेश्वरगंज और शुक्ले पुत्र छबीले के रूप में हुई।

बदमाशों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा व कई जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। जबकि घायल प्रभारी निरीक्षक व सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि पकड़े गए केदार व शुक्ले हत्या व डकैती के कई मुकाबलों में वांछित हैं। दोनों पर 10-10 हजार इनाम घोषित है। पयागपुर व विशेश्वरगंज थाने में हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed