{"_id":"5978d6044f1c1b20238b46c5","slug":"101501091332-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये के सिक्के को लेकर दुकानदार व ग्राहक में चले लात-घूसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रुपये के सिक्के को लेकर दुकानदार व ग्राहक में चले लात-घूसे
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। मीरगंज गांव में एक होटल पर नाश्ता करने के बाद एक रुपये के छोटे सिक्के देने को लेकर होटल मालिक और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत मीरगंज गांव निवासी सलीमुद्दीन अपने ही गांव में स्थित एक होटल पर नाश्ता करने गया था। नाश्ता करने के बाद होटल मालिक ताज मोहम्मद ने 12 रुपये मांगे थे। जिस पर सलीमुद्दीन ने 10 कार नोट और एक-एक रुपये के दो छोटे सिक्के देने लगा। दुकानदार ने छोटे सिक्कों का चलन बंद होने की बात कहते हुए सिक्के लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस होने लगी। तभी दुकानदार ने सलीमुद्दीन की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 100 के प्रभारी रामसुंदर व अमरेश मौके पर पहुंच गए। दोनों को थाने लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि पीड़ित तहरीर देता है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।