फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 lakhs cheated in the name of job

सऊदी अरब भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 13 बेरोजगार युवकों से 10 लाख रुपये झटक लिए। ठगी का शिकार हुए बेरोजगारों ने अपने पैसे मांगें तो आरोपी ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कराई। पीड़ित बेरोजगारों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर में मोहल्ला बाजदारीपुरा निवासी मोहम्मद राशिद व समीउल्ला ने नौकरी की तलाश में सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था। कुछ दिन पूर्व दोनों की मुलाकात मोहल्ला काजीपुरा दक्षिणी निवासी मेराज से हुई। उसने समूह में सऊदी अरब भेजने की बात कही।
विज्ञापन


राशिद व समी उल्ला का आरोप है कि उन्होंने सऊदी अरब जाने की इच्छा रखने वाले रिश्तेदारों व परिचितों से बात की। इस तरह 11 अन्य बेरोजगार तैयार हो गए। उनमें बहराइच के कानूनगोपुरा निवासी रिजवान खां, बड़ीहाट निवासी शुएब, काजीपुरा निवासी जुनेद, चौक बाजार निवासी अजीमउल्ला, चांदपुरा निवासी जीशान व पीलीभीत के रहने वाले पांच परिचित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 13 लोगों को सऊदी अरब भेजने के लिए मेराज ने 10 लाख पांच हजार रुपये और पासपोर्ट लिए। जुलाई में भेजने की बात कही। फर्जी तरीके से डॉक्टरी भी करवाई। एक जुलाई तक वीजा और टिकट नहीं मिला तो बेरोजगारों ने मेराज से संपर्क किया।

उसने वीजा नहीं बनने के चलते 10 अगस्त को पैसा वापस करने की बात कही। पीड़ितों के मुताबिक 10 अगस्त को मोबाइल फोन बंद मिलने पर उसके घर पहुंचे और मेराज के बारे में पूछा। इस दौरान घर की  एक महिला ने 100 नंबर पर फोन कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।


इसके बाद पीड़ित युवकों ने कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर एफआईआर व कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed