फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   crime

क्राइम मीटिंग में एसपी के निशाने पर रहे मुर्तिहा कोतवाल, दी चेतावनी

Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime
बहराइच। जंगली क्षेत्रों में बढ़ रही कोरेक्स बिक्री को लेकर एसपी काफी नाराज दिखे। मीटिंग में एसपी के रडार पर मुर्तिहा कोतवाल रहे। एसपी ने चेतावनी देते हुए रोकथाम लगाने के निर्देश दिए। पंचायत चुनाव को लेकर एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए। शस्त्रों को जमा कराने के साथ संभावित प्रत्याशी के बारे में भी पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी शंभु कुमार व एसपी विपिन मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को आगामी चुनाव को लेकर निर्देश दिए। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में भूमि विवाद का निपटारा, अवैध शराब बनने पर पूरी तरह रोकथाम व शस्त्र जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाई। निर्देश देने के दौरान एसपी की नजर मुर्तिहा कोतवाल सुबोध कुमार पर टिक गई। एसपी का तेवर चढ़ गया। उन्होंने कोतवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि बीट पुलिसिंग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशीली दवाओं पर पूरी तरह रोकथाम लगाया जाए।
विज्ञापन

एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि लापवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह थानाध्यक्षों की जगह पुलिस लाइन होगी। चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अराजक तत्वों पर पूरी तरह नजर बनाए रहें। उन पर नियमानुसार कार्रवाई भी करें। इस मौके पर एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, ग्रामीण अशोक कुमार, सीओ सिटी टीएन दूबे, नानपारा सीओ जंगबहादुर यादव, महसी कमलेश सिंह व सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed