{"_id":"5fc7c52e8ebc3e5fa477d065","slug":"crime-bahraich-news-lko552871474","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो यात्री जहरखुरानी गिरोह का शिकार, बेहोश
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। दिल्ली से रुपईडीहा आ रही रोडवेज बस में दो नेपाली यात्रियों को अज्ञात लोगों ने जहर खिला दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद सामान व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। बस के रुपईडीहा पहुंचने पर दोनों बेहोशी की हालत में उतरे। सूचना पर नेपाली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
दिल्ली के आनंद विहार से रोडवेज बस रुपईडीहा के लिए रवाना हुई। बस में काफी संख्या में नेपाली यात्री सवार हुए। रास्ते में यात्रा के दौरान दो नेपाली यात्री को अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ खिला दिया। यात्रियों के बेहोश होते ही सभी उनके पास मौजूद नकदी व सामान लेकर भाग गये। मंगलवार रात में अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर रोडवेज बस पहुंची।
बस रुकते ही सभी यात्री उतर गए। एक नेपाली यात्री लड़खड़ाते हुए नेपाल सीमा में चला गया। जबकि दूसरा नेपाली यात्री बेहोश पड़ा रहा। स्थानीय पुलिस ने मामले की सूचना जमुनहा पुलिस चौकी इंचार्ज विष्णु गिरि को दी। सूचना पाकर नेपाली पुलिस रुपईडीहा पहुंची। पुलिस ने बेहोश यात्री को ले जाकर नेपाल के अस्पताल में भर्ती कराया है। होश में न होने के कारण दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
तो ऐसे वारदात को देते हैं अंजाम
रुपईडीहा बस अड्डे के एक यात्री ने बताया कि जहां से बस चलती है। वहीं से नेपाली यात्री के साथ यात्री टिकट लेकर बैठ जाते हैं। दोनों नेपाल मूल के होने के कारण आपस में व्यवहार बनाते हैं। इसके बाद सभी जहरखुरानी का शिकार करते हैं। सरकारी बसें अवैध ढाबों पर रोक कर चाय-नाश्ता करवाते हैं। यहीं से सभी फरार हो जाते हैं।