फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cousin Baba cut the child with a shovel

चचेरे बाबा ने बालक को फावड़े से काट डाला

Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cousin Baba cut the child with a shovel
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसभरिया गांव में बालक की फावड़े से काटकर हत्या के बाद बिलखते परिवारीजन? - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर बसभरिया गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपने चचेरे पोते को मजाक से चिढ़कर गुस्से में फावड़े से काट डाला। बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम देते हुए उसके शरीर को फावड़े से तीन हिस्सों में काट दिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। बालक की हत्या से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वहीं, बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र की बाबागंज चौकी अंतर्गत कल्यानपुर बसभरिया गांव निवासी अली हुसैन (10) पुत्र मोहर्रम अली रविवार देर शाम घर के बाहर खेल रहा था। तभी उसके चचेरे बाबा इशहाक (40) पुत्र रमजान उधर से गुजरे, जिनसे अली हुसैन ने कुछ मजाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक के मजाक करने से चिढ़कर गुस्साए इशहाक ने पास ही रखे फावड़े से अली हुसैन पर वार कर दिया। इससे उसका सिर धड़ से कटकर अलग गिर गया। इस पर भी इशहाक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने उसके शरीर के दो टुकड़े और कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से नहीं भागा।
हत्या की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा मनीष कुमार पांडेय व चौकी इंचार्ज सोमपाल गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी इशहाक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की हत्या से परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी मां और पिता पछाड़े खा-खाकर गिर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ननिहाल में रह रहा है इशहाक का परिवार
इशहाक काफी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। करीब छह माह पूर्व मोहर्रम अली के परिवार से उसका विवाद भी हुआ था। घर के लोगों से भी आए दिन वह मारपीट करता था। इससे नाराज होकर उसकी पत्नी अपनी एक लड़की व छह लड़कों को लेकर खैरीघाट में मायके में रह रही है। उन सभी को अभी तक वारदात की जानकारी भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed