{"_id":"654017be5573217a65019c88","slug":"couple-carrying-six-children-on-bike-dies-in-road-accident-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही ने ली जान: छह बच्चों को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे ससुराल, पिकअप की टक्कर से दंपती की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही ने ली जान: छह बच्चों को बाइक पर बैठाकर जा रहे थे ससुराल, पिकअप की टक्कर से दंपती की हुई मौत
Tue, 31 Oct 2023 02:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:23 AM IST
सार
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बच्चों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक पर अपने छह बच्चों को बैठाकर ससुराल जा रहे एक दंपती की सड़क हादसे में देर रात मौत हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए इस हादसे से में बाइक में पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दंपती की मौत हो गई जबकि उनके छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर एएसपी ग्रामीण ने पहुंच कर हादसे की जानकारी ली व डॉक्टर के सहयोग से पीड़ितों का हर संभव उपचार करने के लिए प्रयास शुरू किया है। पुलिस की मान्यता यह बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि दुर्गेश निवासी काजीजोत थानां रामगांव बाइक से अपनी पत्नी व छह बच्चों के साथ अपनी ससुराल थाना हरदी को जाते समय थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में पिकप से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई और बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बहराइच लाया गया। जिसमें दो बच्चों को एम्बुलेन्स से लखनऊ रेफर किया गया।
विज्ञापन