फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   corona

शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत पांच लोगों की कोरोना से मौत

Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
corona
बहराइच। जिले में 24 घंटे के अंदर पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सभी का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया गया है। इनमें शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी व व्यापारी शामिल हैं। नानपारा निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता को जो एंबुलेंस जिला मुख्यालय ला रही थी। उसका ऑक्सीजन रास्ते में ही खत्म हो गया। जिससे सांस थम गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला धनकुट्टीपुरा निवासी अंजू जायसवाल (45) पत्नी सुरेंद्रनाथ आंगनबाड़ी कार्यकत्री थी। मोहल्ले के नामित सभासद ने संजय जायसवाल ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव आई थीं। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। महसी के चांदपारा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय शिवनाथपुरवा का शिक्षक नौ अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव आए थे। बुधवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद न्यायालय में कार्यरत महिला कर्मचारी मंजू कश्यप की भी कोरोना से मौत हो गई। जबकि रिसिया नगर निवासी संदीप यज्ञसैनी (44) लखनऊ में जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आए थे। बुधवार को उनकी भी मौत हो गई। वहीं नानपारा निवासी लखनऊ हाईकोर्ट के परिष्ठ अधिवक्ता परमेश कुमार जायसवाल (55) की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस के द्वारा कोविड अस्पताल एल-टू में भर्ती कराने के लिए भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस का ऑक्सीजन खत्म हो गया।
विज्ञापन

कुछ देर में ही अधिवक्ता की सांस थम गई। सभी शवों का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत करा दिया गया है। मृतक अधिवक्ता के पुत्र रमेश ने इलाज में हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से लिखित शिकायत की है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन रहती है। लेकिन संयोगवश ऑक्सीजन खत्म हो गया होगा। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के लोहिया चौराहा निवासी गोविंद स्वरूप (46) मुरारी भरद्वाज का गोंडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें कोरोना का लक्षण होने पर भाई ने आरटीपीसीआर जांच कराई थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जिससे मौत किन कारणों से हुई, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed