{"_id":"6080644b8ebc3e591d014552","slug":"corona-bahraich-news-lko5751858189","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों समेत 265 मिले कोरोना पॉजिटिव, छह हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों समेत 265 मिले कोरोना पॉजिटिव, छह हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। इनमें 265 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 197 सर्वाधिक संक्रमित शहर क्षेत्र के निवासी हैं। स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। वहीं छह लोगों की हालत सही होने पर उन्हें एलटू से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 103 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। कुल एक्टिव केस 1574 पहुंच गई है।
जिले में कोरोना संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। बुधवार को रिकॉर्ड 265 कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमितों में सर्वाधिक शहर क्षेत्र के 197 लोग शामिल हैं। जबकि बलहा में दो, महसी दो, चित्तौरा पांच, जरवल तीन, कैसरगंज नौ, मिहींपुरवा छह, नवाबगंज 16, पयागपुर पांच, शिवपुर तीन, फखरपुर दो, रिसिया पांच, तेजवापुर छह, नानपारा एक, हुजूरपुर एक, विशेश्वरगंज में एक संक्रमित शामिल है।
सीएमओ ने बताया कि सीएचसी रमपुरवा, मोतीपुर, शिवपुर, अमवा हुसैनपुर के स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं मेडिकल कालेज के एलटू अस्पताल में भर्ती छह लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 103 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। सीएमओ ने बताया कि कुल एक्टिव केस की संख्या 1474 हो गई है। जबकि स्वास्थ्य टीम द्वारा जिले भर में 1534 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।