फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   corona

24 घंटे में चार कोरोना संक्रमितों की मौत, 166 मिले पॉजिटिव

Mon, 19 Apr 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
corona
बहराइच। जिले में 24 घंटे के अंदर चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत कराया गया है। उधर स्वास्थ्य टीम की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट में 166 लोग पॉजिटिव निकले। इनमें 66 लोग शहर क्षेत्र और 14 नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के निवासी हैं। सभी संक्रमितों को होम आईसोलेट करा दिया गया है। 54 संक्रमितों का होम आईसोलेशन पूरा हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के साथ मौतों का सिलसिला भी तेज हो गया है। 24 घंटे में चार कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी सुभाष चंद्र (54), इकबाल जहां (65) की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के बख्शीपुरा निवासी जयप्रकाश (65), शकुंतला (62) की मेडिकल कालेज के एल-टू अस्पताल में मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत कराया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई।
विज्ञापन

जिसमें 166 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सीएमओ ने बताया कि इनमें शहर क्षेत्र के 66 संक्रमित निवासी हैं। जबकि बलहा विकास खंड के 12, चित्तौरा 11, महसी एक, जरवल आठ, मिहींपुरवा 10, नवाबगंज 14, पयागपुर 11, शिवपुर 14, फखरपुर दो, रिसिया आठ, तेजवापुर चार, नानपारा एक, विशेश्वरगंज चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल एक्टिव केस 1269 हो गई है। जबकि 54 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ है। जिले में संक्रमितों की संख्या 5691 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते से कोरोना संक्रमितों की रफ्तार थमी थी। लेकिन 17 अप्रैल को दरगाह क्षेत्र निवासी एक की मौत हो गई। जबकि 18 अप्रैल को चार लोगों की मौत इलाज के दौरान ऐसे में 79 से संख्या 84 पहुंच गई है। एकसाथ चार मौत से लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed