{"_id":"5defcadd8ebc3e879937b19d","slug":"contaminated-water-coming-out-of-hand-pump-students-demonstrated-bahraich-news-lko497032267","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी, छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप से निकल रहा दूषित पानी, छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नवाबगंज के चौगोड़वा प्राथमिक विद्यालय पर प्रदर्शन करते बच्चे।
- फोटो : BAHRAICH
नवाबगंज (बहराइच)। विकास खंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय चौगड़वा में लगे हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। मजबूरी में छात्र-छात्राएं और शिक्षक इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत अभिभावकों व शिक्षकों ने अधिकारियों से की, मगर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को स्कूल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चौगड़वा प्राथमिक विद्यालय में 84 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। 84 छात्रों व शिक्षकों के लिए विद्यालय परिसर में एक हैंडपंप लगा हुआ है। इसी हैंडपंप का पानी छात्र और शिक्षक उपयोग कर रहे हैं, लेकिन काफी दिनों से हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है।
मजबूरी में छात्र और अध्यापक इसी पानी का उपयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत शिक्षकों के साथ छात्रों के अभिभावकों ने की, लेकिन जल निगम के साथ ही बीडीओ ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज विद्यालय के छात्रों ने मंगलवार को अभिभावक अक्षय कुमार, सुमित कुमार, विशाल कुमार, दुर्गा, नीतू, सीमा, सत्यम की अगुवाई में स्कूल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों ने इंडिया मार्का हैंडपंप को मानक के अनुसार रिबोर की मांग की। इस संबंध में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि कई बार शिक्षा विभाग व संबंधित विभाग को पत्र लिखकर हैंडपंप को दुरुस्त कराने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज छात्रों ने प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।