फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Contact with student trapped in Ukraine lost, family members upset

यूक्रेन में फंसे छात्र से संपर्क टूटा, परिवारीजन परेशान

Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Contact with student trapped in Ukraine lost, family members upset
28 बीएचआर 19 - रोमानिया सीमा पर फंसा हुजूरपुर निवासी मेडिकल छात्र रवींद्र्र शुक्ला। - फोटो : BAHRAICH
हुजूरपुर (बहराइच)। क्षेत्र के एक कपड़ा व्यवसायी का पुत्र यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में छात्र अपने अन्य साथियों के साथ भारत आना चाहता था। इसकी जानकारी उसने अपने परिवारीजन को दी थी। अब छात्र से परिवारीजन फोन पर संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में घर वाले काफी परेशान हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से छात्र को भारत लाने में मदद की अपील की है।
विज्ञापन

हुजूरपुर क्षेत्र निवासी योगेंद्र कुमार शुक्ल का पुत्र रवींद्र कुमार शुक्ल यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। योगेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि रवींद्र एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। यूक्रेन पर हमला शुरू होने के बाद रवींद्र भारत रवाना होने के लिए रोमानिया सीमा पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

उसने फोन पर बताया कि रोमानिया सीमा पर खाने पीने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसके बाद रवींद्र से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। सभी लोग रवींद्र की कुशलता की कामना कर रहे हैं। योगेंद्र शुक्ल ने बताया कि भारतीय उच्चायोग व केंद्र सरकार वहां फंसे बच्चों को वापस लाने के प्रयास तेज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed