{"_id":"5d5c2ede8ebc3e6c8224d6df","slug":"consumers-protest-against-non-availability-of-gas-cylinder-bahraich-news-lko477244853","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बाबागंज में गैस सिलेंडर न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BAHRAICH
बाबागंज (बहराइच)। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक पखवाड़े से गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आने वाले उपभोक्ता पूरे दिन इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट जाते हैं। गैस सिलेंडर न मिलने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों के दो हजार उपभोक्ता परेशान हैं। मजबूरी में इनके घरों में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।
इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एजेंसी के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन भी प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओें ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।
बाबागंज क्षेत्र में पिछले महीने से रसोई गैस की डिलीवरी न मिलने से उपभोक्ताओं को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब 20 गांवों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति भारत गैस सेवा जमुनहा बाबागंज से होती है। इस गोदाम में जुलाई में कुछ सिलेंडर वितरित किए गए थे।
विज्ञापन
अगस्त के पहले सप्ताह के बाद से रसोई गैस सिलेंडर नहीं वितरित किए गए, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों उपभोक्ता गैस गोदाम आकर दिनभर इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौट जाते हैं।
मंगलवार को 12 बजे गोदाम पर गैस की डिलीवरी आने की सूचना मिली। इसकी सूचना पाते ही सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए चिलचिलाती धूप में लाइन में लग गए। लगभग दो घंटे तक उपभोक्ता लाइन में लगे रहे, लेकिन कम सिलेंडर होने के कारण तमाम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल सके।
इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने गैस गोदाम के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर भी प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की है।
लकड़ी के चूल्हे पर बना रहे खाना
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता केशरानी, बृजेश कुमार पांडेय, ज्ञानदास, सिराजुद्दीन, आलोक मिश्र, संदीप पाठक, शारदा देवी, बाबू अंसारी, उदित कुमार, जाहिरा बानो, पूनम, सुमन देवी, मिथुन, मनोज, संतोष आदि ने कहा कि गैस की किल्लत होने के कारण करीब पंद्रह दिन से घर में लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। मगर ग्रामीणों की दिक्कतों को दूर करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
इन गांवों को होती है सिलेंडर की आपूर्ति
भारत गैस सेवा जमुनहा बाबागंज से क्षेत्र के कलवारी, शिवदास गांव, बिशुनापुर, पंडितपुरवा, पल्टनपुरवा, बरगदहा चिलबिला, भवनियापुर टिकुरी, बसंतपुर ऊदल, वीरपुर, सुरैहिया, आधिन गांव, रामनगर, कन्हैयालालपुरवा, मकनपुर, शंकरपुर, इमामनगर गड़रहवा आदि गांवों को इसी एजेंसी से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जाती है।
जल्द दूर होगी समस्या
इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गैस गोरखपुर मुख्यालय से ही कम आ रही है। कंपनी के अधिकारियों से संपर्क साधा गया है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।