फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Constable found hanging in Tehsil

तहसील में फांसी पर लटका मिला कांस्टेबिल

Mon, 15 Feb 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Constable found hanging in Tehsil
बहराइच। जनपद न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सदर तहसील स्थित एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सिपाही के आत्महत्या करने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिपाही की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही नीरज सिंह का आवास सदर तहसील परिसर के पास ही स्थित है। वह मुजफ्फरनगर जिले का मूल निवासी था। सोमवार सुबह सदर तहसील परिसर में पेड़ से बंधे फांसी के फंदे पर सिपाही नीरज सिंह का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सिपाही की मौत की जानकारी होने पर नगर कोतवाल अरुण द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर शव फंदे से उतरवाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने सदर तहसील पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी गई है। सिपाही के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उधर, सिपाही की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। नीरज मृतक आश्रित कोटे से पुलिस में भर्ती हुआ था। कोतवाल का कहना है कि नीरज के परिजनों के आने पर उनसे बातचीत करके आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed