फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congressmen took out padyatra regarding inflation

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out padyatra regarding inflation
जरवल ब्लाक मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम के तहत पदयात्रा का आरंभ किया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने रविवार को जरवल कस्बा के नेहरू पार्क पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के आह्वान पर रविवार से महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम के तहत 10 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा कार्यक्रम का समापन 24 नवंबर को होगा। कार्यक्रम के तहत पार्टी के प्रदेश महासचिव व बहराइच सीतापुर जनपद प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में पदयात्रा जरवल कस्बे के नेहरू पार्क पहुंची। यहां पदाधिकारियों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्रीवास्तव ने कहा कि महंगाई की मार से हर वह व्यक्ति पीड़ित है, जो आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब है। जितनी किसानों की फसलों की कीमत नहीं बढ़ती, उससे ज्यादा महंगाई बढ़ती जा रही है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश मेें भ्रष्टाचार व अपराध चरम पर है। लेकिन अफसोस प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के जिम्मेदार नेता सत्ता के मद में चूर हैं। प्रदेश महासचिव ने क्षेत्रवासियों से प्रदेश की जनविरोधी सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव मेें जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम को कांग्रेस नेत्री गीता सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर विश्वपाल सिंह, रमेश सिंह लाल, आनंद प्रकाश अवस्थी, इरफान, सत्येंद्र मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed