फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congressmen celebrating Bose's birth anniversary clash with police

बोस की जयंती मना रहे कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक

Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrating Bose's birth anniversary clash with police
बहराइच। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के आवास पर कांग्रेसजन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में मनाए जा रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस प्रशासन ने आचार संहिता के उल्लंघन हवाला देते हुए कार्यक्रम को जबरन रोक दिया। पूर्व मंत्री ने पुलिस प्रशासन की हरकत को शर्मनाक बताते हुए नाराजगी जताई है। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री रविवार को निजी कार्य से एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद मुख्यालय पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्रा के आवास पर पहुंचकर आवास के सभागार में रखे नेताजी सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित करने की इच्छा जाहिर की। इसी दौरान जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंची पुलिस की टीम ने आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पूर्व कबीना मंत्री को पुष्प अर्पित करने से मना करते हुए उनको कार्यक्रम ऐसा करने के लिए रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर गुस्साए कबीना मंत्री सिद्दीकी ने पुलिस प्रशासन पर पलटवार करते हुए कहा कि आज चुनाव आयोग के नाम पर जिले की पुलिस ने देश की महान विभूति नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को नहीं मनाने दिया। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है। पुलिस के कृत्य से साबित हो गया है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर चुनाव आयोग का डंडा दिखाकर विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग कानून को मानने वाले लोग हैं। कानून के दायरे में ही रहकर कार्य करते हैं, दो सौ से तीन सौ पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड नियमों व चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नेताजी बोस की जयंती मना रहे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने जबरन कार्यक्रम को रोक दिया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed