फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congressmen came out against agricultural law

कृषि कानून के विरोध में उतरे कांग्रेसी

Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Congressmen came out against agricultural law
बहराइच में शनिवार को कांग्रेस भवन से जुलूस निकालने से रोकने के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि कानून के विरोध में शनिवार को कांग्रेसजनों ने शहर के पीपल चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर किसानों को लेकर बनाए गए काले कानून को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों व कांग्रेसजनों के बीच नोंकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर जान लगे। पीपल चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसजनों को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसजनों व पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। कांग्रेसजनों ने पीपल चौराहे पर ही केंद्र व प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने पूंजीपतियों के इशारे पर किसान विरोधी कानून बनाकर उसे पास कराया है। कानून बनने के बाद कृषि क्षेत्र भी पूंजीपतियों के हाथों में चला जायेगा। किसानों का बहुत ही नुकसान होगा। कानून से जमाखोरी को बढ़ावा मिलेगा। छोटे किसानों की कमर टूट जायेगी। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुये काले कानून को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनूदेवी, अजीत सिंह, मनऊ मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, कुंवर साह श्रीवास्तव, मिर्जा तारिक बेग, अब्दुल मुईद, हमजा शरीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed