फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complaints came 94, only 17 settled

शिकायतें आईं 94, मात्र 17 का हुआ निस्तारण

Sat, 17 Aug 2019 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Complaints came 94, only 17 settled
खैरीघाट थाना परिसर में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करते एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के लिए जिले के 22 थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान समाधान दिवस में 94 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें मौके पर ही 17 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने खैरीघाट में आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शहर के नगर कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ के सामने गुदड़ी निवासी नंदकिशोर ने कुछ लोगों की ओर से मकान का खंभा गिराए जाने की शिकायत की। वहीं, मोहल्ले के ही रितेश तिवारी ने किरायेदारी के विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह कोतवाली देहात में एक, रिसिया में एक, नवाबगंज में एक और सुजौली में दो प्रार्थना पत्र आए। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने खैरीघाट थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां तीन शिकायतेें आईं, जिसमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह हरदी में तीन, रुपईडीहा में तीन प्रार्थना पत्र आए। जरवलरोड में चार, मोतीपुर में चार, रामगांव में आठ, बौंडी में पांच, हुजूरपुर में सात, फखरपुर में छह, पयागपुर में 12, विशेश्वरगंज में आठ, रानीपुर व नानपारा में पांच-पांच, मुर्तिहा में छह लोगों ने शिकायत की।

एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 94 प्रार्थना पत्र आए थे, जिसमें 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आईं शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed