फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   commotion & sabotage of detainees in the court premises

कचहरी परिसर में बंदियों का हंगामा, तोड़फोड़

Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 23 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन

कचहरी परिसर से दो दिन पूर्व एक सजायाफ्ता कैदी के फरार होने के बाद लॉकअप में सख्ती शुरू कर दी गई है। परिवारीजनों की ओर से लाए गए खाने-पीने के सामान को जेल ले जाने पर बुधवार को रोक लगा दी गई। बुधवार की शाम को न्यायालय पर पेशी के बाद परिवारीजनाें की ओर से लाए गए सामान को लेकर बंदी वाहन में बैठने लगे तो सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया।

विज्ञापन


इस पर पहले कहासुनी हुई, फिर बंदियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कचहरी परिसर में तोड़फोड़ की। किसी तरह मौजूद पुलिस बल ने सभी को काबू में किया। मामले में लॉकअप इंचार्ज की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। दीवानी कचहरी परिसर से खैरीघाट निवासी सजायाफ्ता कैदी दिनेश कुमार दो दिन पूर्व पेशी के दौरान फरार हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से कचहरी के लाकअप की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कचहरी के लाकअप में बुधवार को पेशी पर बंदियों को हमेशा की तरह लाया गया था। पेशी पर आए बंदियों से मिलने के लिए उनके परिवारीजन भी पहुंचे थे। वह अपने साथ खाना, दैनिक उपयोग का सामान आदि भी लाए हुए थे। शाम को जिला कारागार जाने के समय सभी बंदी परिवारीजनों की ओर से लाए गए सामान के साथ पुलिस वाहन में बैठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सिपाहियों ने रोका तो कहासुनी के दौरान झड़प हुई। गुस्साए बंदियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। लॉकअप व आसपास मौजूद फर्नीचर को तोड़ते हुए हंगामा किया। बंदियों के हंगामे की सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, सीओ तारकेश्वर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला, एसआई अजीत वर्मा व देवानंद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा करने वाले बंदियों को किसी तरह शांत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लॉकअप इंचार्ज की तहरीर पर तोड़फोड़, बलवा आदि का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed