फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   commisioner ordered to investigate in jsy case

जेएसवाई घोटाले पर कमिश्नर के तेवर सख्त

Wed, 29 Jul 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 29 Jul 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जननी सुरक्षा योजना के जरिए प्रसूूताओं के हक पर डाला डाल रहे घोटालेबाजों पर मंडलायुक्त आरपी अरोड़ा ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बिना सत्यापन सात करोड़ के भुगतान के मामले को मंडलायुक्त ने संदेह के घेरे में लिया। मामले के पटाक्षेप के लिए उन्होंने डीएम अभय कुमार व सीएमओ डॉ. केबी जैन को पत्र भेजा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

फखरपुर प्राथमिक हेल्थ सेंटर अधीन बौंडी अतिरिक्त हेल्थ सेंटर पर बौंडी निवासी ननकई (60) को दस माह में पांच मर्तबा नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत संचालित जननी सुरक्षा योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन


इस कारनामे के खुलासे के बाद राष्ट्रीय हेल्थ मिशन निदेशक अमित घोष ने देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक एवं परिवार कल्याण डॉ उमाकांत वर्मा ने अभिलेखों की गहनता से जांच की तो चौंकाने वाले परिणाम प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी तरीके से ननकई को प्रसूता दिखाया गया, साथ ही एकाउंट न होने की बात कहकर अन्य महिला को योजना का लाभ दिया गया है।

यहां तक कि गत वित्तीय सत्र में जिले भर में हुए 52 हजार 433 प्रसवों को संदेह के घेरे में लिया। कारण लाभार्थियों के बिना सत्यापन व समीक्षा बैठक किए ही 7 करोड़ 34 लाख 62 सौ रुपये का खेल प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से कर दिया गया।


ननकई के प्रकरण के साथ जननी सुरक्षा योजना में सात करोड़ का घोटाला की खबर को अमर उजाला ने गत सात जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशन किया था। इस खबर का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed