फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Colleges not conducting Naik evaluation will be closed

नैक मूल्यांकन न कराने वाले कॉलेज होंगे बंद

Thu, 21 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Colleges not conducting Naik evaluation will be closed
बहराइच के केडीसी में गुरुवार को बैठक में राष्ट्रगान के दौरान मौजूद कुलपति, सचिव व प्राचार्य। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महाविद्यालयों के संसाधनों के विकास व उच्च शिक्षा में बेहतर सुधार को लेकर गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कॉलेज के प्रबंधकों व प्राचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद के महाविद्यालयों के प्रबंधकों को अपने-अपने कॉलेजों का नैक मूल्यांकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना मूल्यांकन के संचालित होने वाले कॉलेज बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा की व्यवस्था को लेकर राज्यपाल के निर्देश पर सर्वे करने आये अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित सुबह किसान पीजी कॉलेज पंहुचे। यहां एनसीसी के कैडेटों ने सबसे पहले कुलपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कुलपति महाविद्यालय केजेबी सिंह सभागार में पहुंचे। यहां छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कुलपति स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के छात्र व छात्राओं ने मालती सिंह की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद जिले के करीब 45 महाविद्यालयों के प्रबंधकों व प्राचार्यों को संबोधित करते हुये कुलपति आचार्य दीक्षित ने कहा कि यूजीसी ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर महाविद्यालय के संचालन में नैक को अनिवार्य कर दिया है। बिना नैक मूल्यांकन के महाविद्यालय संचालित नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कॉलेज प्रबंधकों से कहा कि सभी महाविद्यालय को कुशलता से संचालन को लेकर मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन शुरू कर दें। कुलपति ने बताया कि मूल्यांकन कराने के लिए आवेदन करने वाले महाविद्यालय की शिक्षा, कॉलेज में यूजीसी के मानक आदि की जांच करने के लिए यूजीसी की एक्सपर्ट टीम आयेगी। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही महाविद्यालय के संचालन की अनुमति प्रदान की जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान कुलपति ने प्रबंधकों व प्राचार्यों से यूजीसी के नियमों के तहत ही कॉलेज के संचालन का पाठ पढ़ाया। बैठक के दौरान कुलपति ने जनपद के महाविद्यालयों के प्रबंधकों व प्राचार्यों से उनकी समस्याओं को भी साझा करते हुये निराकरण को लेकर आश्वासन दिया। कार्यक्रम के समापन पर किसान पीजी कॉलेज के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज के सचिव व प्राचार्य डॉ. एससी त्रिपाठी ने कुलपति का स्वागत कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंध समिति के अशोक श्रीवास्तव, महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोहनी गोयल, रिसिया के प्राचार्य अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामसुंदर पांडेय, राजवीर सिंह, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान, डा.सुधा शुक्ला, शिवाजी अवस्थी, विजयकांत त्रिपाठी, मोहम्मद तारिक, ओपी सोनी आदि मौजूद रहे।
कुलपति ने की कॉलेज प्रबंधन की तारीफ
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने किसान पीजी कॉलेज की उच्चशिक्षा की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की व्यवस्था को देखकर कॉलेज सचिव डॉ. मेजर एसपी सिंह, प्राचार्य डॉ .एससी त्रिपाठी की प्रशंसा की।

समस्याओं के निराकरण के लिए केडीसी में खुलेगा नोडल सेंटर
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जनपदों में नोडल सेंटर खोले जायेंगे। उन्होंने बताया कि नोडल सेंटर के माध्यम से महाविद्यालयों में आने वाली दुश्वारियों को दूर किया जायेगा। उन्होंने बहराइच में किसानी पीजी कॉलेज मे नोडल सेंटर खोलने की घोषणा करते हुए कॉलेज के सचिव मेेजर डॉ. सिंह को सेंटर का नोडल अधिकारी मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed