फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM gives housing to 196 villagers

सीएम ने 196 ग्रामीणों को दी आवास की सौगात

Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
CM gives housing to 196 villagers
बहराइच। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 21562 लाभार्थियों के बैंक खातों में योजना के तहत प्रथम किश्त का वर्चुअल माध्यम से हस्तांतरण किया गया, जिसमें जनपद के 196 लाभार्थी सम्मिलित हैं। सीएम के हाथों पैसा पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी के कांफ्रेंसिंग हाल से लाभार्थियों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी लोगों को छत मुहैया कराने के प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार करने में जुटी हुई है। इसी के तहत आवास की राशि दी जा रही है, जिससे लोग पक्के मकानों में रहकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें। सीएम ने प्रथम किश्त के रूप में प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 40 हजार रुपये हस्तांतरित किए। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शंभु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 10 लाभार्थी भी मौजूद रहे। एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम के बाद दैवीय आपदाग्रस्त 10 लाभार्थियों विकास खंड फखरपुर के ग्राम मझारा तौकली के नान्हू, शत्रोहन, गुरूदीन व ओमकार, बौंडी के अर्जुन, इस्लाम व सरजू, ब्लाकॅ चित्तौरा के ग्राम खलीलपुर की राजेश्वरी, सुसरौली के राधेश्याम तथा सिंगहा की सुमिरता को डीएम ने सीडीओ कविता मीना व परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह के साथ कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed