फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM gives 35 lakhs to the unemployed for establishment of industry

सीएम ने बेरोजगारों को उद्योग स्थापना के लिए दिए 35 लाख

Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
CM gives 35 lakhs to the unemployed for establishment of industry
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऋण स्वीकृति के पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत दो और ओडीओपी योजना के तहत तीन युवाओं को उद्योग स्थापना के लिए 35 लाख के चेक प्रदान किए गए। वहीं विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत पांच लोगों को टूल किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से लखनऊ में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऋण वितरण कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केंद्र में जिलाधिकारी शंभु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के दो एवं एक जनपद एक उत्पाद के तीन लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पांच प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट बांटी गई। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत चांद बीबी को टेलरिंग व्यवसाय के लिए दो लाख रुपये व अमृता साहू को बेसन मिल स्थापना के लिए 20 लाख तथा ओडीओपी योजना के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग स्टोर के लिए आदर्श निगम को पांच लाख , मुकेश कुमार को तीन लाख एवं टेंट हाउस के लिए विश्वनाथ को पांच लाख रुपये के ऋण स्वीकृत पत्र का वितरण किया गया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पांच प्रशिक्षणार्थियों परशुराम, बद्री नारायण, मुकेश कुमार, जितेंद्र व वीरेंद्र कुमार को टूल किट बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed