{"_id":"97d5a781477ed708899b2cb60db60b26","slug":"cm-akhilesh-yadav-promised-for-the-development-of-shrawasti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘2017 में जिताइए, श्रावस्ती की सूरत बदल देंगे’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘2017 में जिताइए, श्रावस्ती की सूरत बदल देंगे’
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। श्रावस्ती के लिए तो अभी बहुत कुछ करना है। 2017 में हमें फिर जिताइए और देखिए इस छोटे से जिले की सूरत हम कैसे बदलते हैं। ये बातें मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं।
वे भिनगा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिर हमारी सरकार आई तो विशेष पैकेज से श्रावस्ती का विकास किया जाएगा। कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने 405 करोड़ 57 लाख की बारह परियोजनाओं का लोकार्पण व पंद्रह योजनाओं का शिलान्यास किया। विभिन्न योजनाओं के 2480 लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान सीएम ने बिना नाम लिए केंद्र और बसपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
भिनगा लोक निर्माण भवन के बगल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सूबे के मुखिया ने कहा कि समाज में आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के के साथ जन-जन के विकास लिए सपा कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि श्रावस्ती छोटा जनपद जरूर है लेकिन विकास के मामले में सबसे आगे जाएगा। सीएम ने कहा कि सपा सरकार ही है जो एक जिला मुख्यालय को दूसरे मुख्यालय से जोड़ने के लिए फोरलेन बना रही है।
देश में और कहीं ऐसा देखने को नहीं मिलेगा। श्रावस्ती का फोरलेन अब तक का दूसरा फोरलेन है, जिसका उद्घाटन वे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मैं भिनगा व इकौना समाजवादी रथ लेकर आया था। बहराइच से भिनगा पहुंचने में चार घंटे लगे थे लेकिन अब चंद मिनट ही लगेंगे।
मुख्यमंत्री ने बहराइच के चहलारी घाट व कोंडरी घाट का हवाला देते हुए कहा कि पुरानी सरकार में इन दोनों पुलों का निर्माण हुआ था लेकिन नदी कहीं बह रही थी और पुल कहीं खड़ा था।
हमारी सरकार ने नदी की दिशा व दशा दोनों बदल दिए। सीएम ने कहा कि मार्च 2016 से शहरों में 20-22 घंटे व गांव में 16 घंटे बिजली देंगे। मार्च तक श्रावस्ती में सभी गांव को विद्युतीकृत कर देंगे।
हमारी सरकार ने 100 नंबर की एक संयुक्त सेवा दी है। 100 नंबर घुमाते ही 15-20 मिनट में पुलिस व 108 घुमाते ही एंबुलेंस पहुंचेगी। 100 नंबर की सुविधा अप्रैल से शुरू होगी।
कार्यक्रम में सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हमने विकास किया है, विकास करेंगे। अभी तक मुख्य सड़कों पर काम किया और अब ग्रामीण सड़कों की बारी है।
जहां-जहां से सपा के प्रत्याशी पंचायत चुनाव में जीत कर आए हैं। वहां पर प्राथमिकता पर सड़कें बनवाई जाएंगी। इस दौरान मंत्री राजेंद्र चौधरी, विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, याशर शाह, बंशीधर बौद्ध, डॉ. एसपी यादव, सुरेंद्र पटेल सहित मंडल के सभी विधायक व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
थाना व ब्लॉक की मांग पर सहमति
श्रावस्ती विधायक हाजी मोहम्मद रमजान ने गिरंट को थाना व लक्ष्मनपुर को ब्लॉक के साथ पर्यटन क्षेत्र श्रावस्ती को विकास प्राधिकरण बनाने की मांग की थी। इस पर सहमति जताते हुए सीएम ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
भिनगा-बहराइच राज्य मार्ग संख्या 96 पर बने 31 किलोमीटर फोरलेन सहित नौ सड़कों का, जनपद मुख्यालय भिनगा में एक करोड़ 10 लाख की लागत से बने बस स्टेशन, सिरसिया में बारह करोड़ 29 लाख 7 हजार से बने राजकीय पॉलीटेक्निक का लोकार्पण।
इकौना में बने आईटीआई, भिनगा में नवीन मंडी, तहसील जमुनहा में अनावासीय भवन का शिलान्यास। श्रावस्ती में 21 किलोमीटर लंबे नानपारा-शंकरपुर-लालपुर-हुजूरपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, ककरदरी चौधरीडीह मार्ग का चौड़ीकरण, बहराइच-भिनगा, सिरसिया-चौधरीडीह मार्ग का चौड़ीकरण सहित नौ ग्रामीण सड़कों के निर्माण का भी शिलान्यास किया।
ये हुए लाभान्वित
कार्यक्रम में 453 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, 222 छात्राओं को कन्या विद्याधन, 500 लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन योजना के परिचय पत्र, 613 श्रमिकों को साइकिल, 5 किसानों के आश्रितों को दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये के चेक, 32 निशक्त बच्चों को ट्राइ-साइकिल, 18 मूक-बधिर बच्चों को छड़ी एवं सुनने की मशीन, 632 पात्रों को शौचालय निर्माण हेतु चेक बांटे गए।
कई साल से खड़े और बैठे हाथी हिलते भी नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो काम करके दिखा रहे हैं लेकिन पहले की सरकार ने कहीं हाथी बैठाया तो कहीं हाथी को खड़ा कर दिया। साढ़े तीन साल हो गए बैठा हुआ हाथी न तो उठा है और जो हाथी खड़ा है वह न बैठा है।
यह कैसा विकास है। वह सफाई व प्रदूषण को कम करने की बात करते हैं। हम कहते हैं कि साइकिल चलाओ और गांव में रहो। न तो गंदगी होगी और न ही प्रदूषण।
गोंडा-बलरामपुर में बनेंगी आरसीसी का रोड
मुख्यमंत्री ने बलरामपुर व गोंडा में आरसीसी के सड़क निर्माण की घोषणा की। गोंडा व बलरामपुर के लिए भी चौड़ी सड़कों की घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा पहले ही की जा चुकी है। लेकिन, इन दोनों जिलों में बनने वाली सड़क तारकोल से न बनाकर आरसीसी से बनाई जाएगी।
इस संबंध में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों में जलभराव की स्थिति ज्यादा है। इसके चलते सड़कें जल्दी खराब होती हैं। ऐसे में यहां बनने वाली चौड़ी सड़कें आरसीसी की बनाई जाएंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में इस समय 56 फोरलेन दो वर्ष के अंदर बनाई जा रही है। इनमें से 28 फोरलेन पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं, लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय पूरा प्रदेश गड्ढा मुक्त है।