फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CM Akhilesh Yadav in shrawasti today

सीएम आज श्रावस्ती को देंगे कई तोहफे

Mon, 21 Dec 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 21 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज श्रावस्ती में विकासपरक कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मंगलवार को श्रावस्ती आगमन पर वह मेधावियों को लैपटॉप और कन्या विद्या धन के चेक भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन


इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को दिनभर प्रशासनिक अमला जुटा रहा। सीएम के कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी कराया गया।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हेलीकाप्टर मंगलवार पूर्वाह्न 11:55 बजे मुख्यालय भिनगा स्थित पुलिस लाइन के हैलीपैड पर उतरेगा। हैलीपैड से सटे पीडब्ल्यूडी भवन के बगल मैदान में बनाए गए पंडाल में वह 12 बजे पधारेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद यहां कार्यक्रम शुरू होगा। मंच पर वह विभिन्न योजनाओं के 40 लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंच पर ही रिमोट से 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 15 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 1:55 पर सीएम बहराइच-श्रावस्ती फोरलेन का फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। फिर वहीं से ही कार से बहराइच के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा सहित कार्यक्रम को फूलप्रूफ बनाने के लिए सोमवार को पूरे दिन कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कराया गया। पुलिस व पीएसी के जवान कार्यक्रम स्थल के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद बनाने में जुटे रहे।

वहीं मंच पर आने वाले लोगों को पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह, एसपी जीएन त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी एनपी सिंह सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मातहतों के साथ मौजूद रहे। 

बदली रहेगी परिवहन व्यवस्था

मुख्यमंत्री के भिनगा आगमन के दौरान भिनगा-बहराइच मुख्यमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। आज सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भिनगा-बहराइच मार्ग पर बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

भिनगा से बहराइच की ओर जाने वाले वाहनों को बगुरइयां मोड़ से परसा मल्हीपुर बदला होते हुए संचालित कराया जाएगा जबकि बहराइच से आने वाले वाहनों को आसाम रोड से मल्हीपुर मार्ग से होकर संचालित कराया जाएगा।

बीच से आने वाले वाहनों को खरगौरा मोड़ से बेलहा बाबा कुटि व उदईपुर होते हुए जेल रोड से भिनगा की तरफ मोड़ा जाएगा।

ऐसे में यदि आपको बहराइच या भिनगा आना-जाना है तो असुविधा से बचने के लिए फोरलेन के स्थान पर मल्हीपुर-परसा मार्ग का सहारा लेना होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान फोरलेन पर आवागमन बंद रहेगा।

सीएम इनको करेंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आज 222 छात्राओं को कन्या विद्या धन चेक दिया जाएगा। इसी क्रम में 453 मेधावियों को लैपटाप, 500 पात्रों को समाजवादी पेंशन, 615 को साइकिल, 36 निशक्तों को ट्राईसाइकिल, 18 को मूक-बधिर यंत्र, चार आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना का चेक एवं 632 लाभार्थियों को स्वच्छ शौचालय निर्माण के लिए चेक प्रदान किया जाएगा।


इनका किया जाएगा सम्मान

जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकुइया से पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अच्छन खां की बहू फर्जीना पत्नी मोहम्मद हुसैन निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई थीं जबकि जमुनहा के ही वार्ड संख्या 38 साई गांव से निशक्त पुष्पा सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गईं। इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी वाहिद अली को 147 मतों से शिकस्त दी थी। इन सभी को आज मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed