{"_id":"d591b62b079a481c63a3b5ec2d86e65f","slug":"close-inspection-found-two-anganwadi-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिले दो आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिले दो आंगनबाड़ी केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 14 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने शुक्रवार को पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। जबकि दो केंद्रों पर हाटकुक्ड नहीं बनता मिलता। डीपीओ ने दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय रोकते हुए मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीपीओ मनोज कुमार मौर्या ने शुक्रवार को नगर के आंगनबाड़ी केंद्र ढपालीपुरवा द्वितीय का निरीक्षण किया। यहां पर कार्यकर्त्री सुमन देवी और सहायिका नदारद मिली। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र ढपालीपुरवा में भी कार्यकर्त्री मीना मिश्रा के नदारद रहने से केंद्र बंद मिला।
दोनों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय रोक दिया गया है। उनको कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जबकि मुख्य सेविका से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र ढपालीपुरवा के दो केंद्रों पर हाटकुक्ड भी बनता नहीं मिला है।