फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   clarification ask from the Deputy CMO

डिप्टी सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 05 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 05 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में रविवार को विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर सीवीओ, डिप्टी सीवीओ और प्रोवेशन अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जबकि डिप्टी सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभय कुमार ने कामधेनु एवं मिनी कामधेेनु योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति  नहीं मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरुण कुमार आर्य व उप मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन आहरित करने पर रोक लगा दी। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीएम के सामने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके अग्रवाल रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डिप्टी सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सीएमओ डॉ केबी जैन को मोतीपुर सीएचसी के चिकित्सकों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में ड्यूटी के लिए 10-10 दिन का रोस्टर निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान निराश्रित महिला पेंशन योजना का सत्यापन समय से न हो पाने के कारण जिला प्रोबेशन अधिकारी  संजय कुमार निगम का वेतन भी डीएम ने अग्रिम आदेेशों तक रोक दिया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।


बैठक में विद्युत आपूर्ति के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संगीता कुमारी को शहर के मोहल्लों से जानकारी लेकर उन्हें रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। कौशल विकास मिशन की धीमी गति पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

बैठक में सीडीओ राकेश  कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह, डीएफओ अखिलेश पांडेय, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक रजत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed