फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   christmas celebration in city

सब गाओ, खुशियां मनाओ, यीशू राजा आया...

Thu, 24 Dec 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 24 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। क्रिसमस की तैयारियां जिले में पूरी हो गई हैं। शहर, गांव और कस्बों में स्थित गिरिजाघर गुरुवार शाम को बिजली की झालरों से जगमगा उठे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभाएं होंगी। फिर परंपरागत तरीके से प्रभु यीशू का जन्मदिन मनेगा। वी विश यू मैरी क्रिसमस की गूंज गिरिजाघरों में पूरे दिन सुनाई पड़ेगी।

क्रिसमस का पर्व शुक्रवार को है। इस पर्व की धूम चारों ओर दिख रही है। तैयारियां पूरी हो गईं हैं। प्रभु यीशू के जन्मदिवस पर गिरिजाघरों को बिजली के झालरों व फूल मालाओं से सजाया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को शाम होते ही गिरिजाघर बिजली के झालरों से जगमगा उठे। शहर के मेथोडिस्ट चर्च, सीएनआई चर्च की सजावट काफी मनमोहक रही। इसके अलावा सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज, बहराइच और गोंडा रोड पर स्थित सेंट नार्बट इंटर कॉलेज और मिशन अस्पताल में स्थित चर्च की सजावट भी आकर्षण चुराती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट नार्बट के फादर पाउल कोरिया ने बताया कि प्रार्थना सभाएं चल रही हैं। क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार सुबह विशेष प्रार्थना की जाएगी। इंतजार है सुबह होने का।


सुबह होते ही गिरिजाघरों में 8 बजे से प्रभु यीशू की याद में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू होगा। इसके बाद सेंटा क्लाज लोगों को उपहार बांटेंगे।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी पादरियों ने समुदाय के लोगों को प्रभु यीशु का संदेश सुनाकर पदचिह्न पर चलने के लिए प्रेरित किया। ईसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु द्वारा बताए गए मानवता के रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed