फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Christian missionary woman campaigner returned to religion

ईसाई मिशनरी की महिला प्रचारक ने की धर्म वापसी

Sat, 11 Jan 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Christian missionary woman campaigner returned to religion
सुजौली के बिसुनापुर गांव में महिला के हिंदू धर्म अपनाने के बाद पुलिस को दी धार्मिक पुस्तक। - फोटो : BAHRAICH
सुजौली (बहराइच)। थाना क्षेत्र के छह गांवों में कई ग्रामीणों ने नेपाल से आए ईसाई मिशनरियों के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया। डीएम और एसपी के निर्देश पुलिस घर-घर जाकर उन सभी को समझा रही है। शनिवार को ईसाई धर्म की महिला प्रचारक ने हिंदू धर्म अपनाते हुए पुलिस को बाइबिल सौंप दी। मालूम हो कि दो दिन पूर्व ही 21 परिवारों ने घर वापसी की थी।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के फकीरपुरी, विशुनापुर, रानाफार्म मटेही, थारूपुरवा, मंगलपुरवा, रमपुरवा मटेही, हरैया और कोहली गांव के कुछ लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। इन गांवों के 300 लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया था। इससे जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी और एसपी ने गांव पहुंचकर लोगों को समझाया। आरएसएस व हिंदू संगठनों के लोगों ने भी इन सभी को समझाया। इस पर 21 लोगों ने घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपनाया था।
विज्ञापन

उधर, एसपी और डीएम के निर्देश पर सुजौली पुलिस घर-घर जाकर लोगों को हिंदू धर्म के बारे में बता रही है। लोगों को अपने मूलधर्म में आने के लिए समझा रही है। शनिवार को सुजौली के एसआई अशोक कुमार की अगुवाई में राजकुमार, दीपक सिंह जमुनिहा, कारीकोट, थारुपुरवा, मंगलपुरवा गांव में प्रभावित लोगों को समझाया गया। साथ ही गांव के लोगों को झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सुजौली पुलिस की दूसरी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, प्रमोद यादव, इंद्रेश यादव, रामेंद्र यादव व महिला कांस्टेबल वंदना तिवारी, आंशि तिवारी ने रमपुरवा मटेही, कोहली गांवों के लोगों को एकत्रित करके उनसे बातचीत की और उन्हें समझाया। पुलिस के समझाने पर रानाफार्म मटेही गांव निवासी ईसाई मिशनरी की धर्म प्रचारक सनप्रिया पत्नी बंबर ने हिंदू धर्म में वापसी कर ली। सनप्रिया ने अपने गांव से 10 बाइबिल पुस्तक पुलिस को दिलाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed