फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chinese woman caught without visa on India-Nepal border

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर बिना वीजा पकड़ी गई चीनी महिला

Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chinese woman caught without visa on India-Nepal border
रुपईडीहा(बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर जांच के दौरान शनिवार दोपहर एक चीनी महिला को बिना वीजा भारत में प्रवेश करते पकड़ा गया। चीनी महिला की जानकारी होने पर विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला के भारत में प्रवेश करने को लेकर पूछताछ की। लेकिन महिला ने भाषाई ज्ञान न होने के चलते कोई भी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

उसकी पहचान चीन के सांडोंग निवासी ली जिन मी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने चीनी दूतावास को सूचना देते हुए चीनी भाषा के जानकारों को पूछताछ के लिए बुलाया है। महिला के पास से नेपाल का वीजा व दो सिम कार्ड मिले हैं। वहीं पुलिस एसएसबी की तहरीर पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी तैयारी कर रही है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान शनिवार की दोपहर प्रतिदिन की भांति जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक महिला ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया।
विज्ञापन

चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी जवानों ने जब महिला से पहचानपत्र मांगा तो वह नहीं दे सकी। एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडेय ने बताया कि शनिवार को लगभग 2:15 बजे नेपाल से भारत जाने वाले चेक पोस्ट पर एसएसबी जवान रानी कुमारी, साधना कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक अरूप डोराई ने महिला को रोका था। गहन जांच में पता चला कि महिला चीन की रहने वाली है। महिला के पास भारत का वीजा नहीं मिला, जिसके बाद उसे जांच के लिए थाने लाया गया और पूछताछ की जा रही है। जांच में पुलिस समेत कई अन्य एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



न तो भारतीय और न ही अंग्रेजी भाषा समझ पा रही महिला

बिना वीजा भारत में प्रवेश कर रही चीनी महिला से जानकारी लेने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन महिला हिंदी, अंग्रेजी भाषा में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे रही है। ऐसे में बॉर्डर के अधिकारियों ने चीनी भाषा की समझ रखने वाले लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है। वेशभूषा से महिला बौद्ध परिवेश की लग रही है।



प्रार्थना पत्र मिला तो होगी कार्रवाई

नेपाल सीमा पर रुपईडीहा के पास एक चीन की रहने वाली महिला एसएसबी को मिली है। महिला के पास भारत का वीजा नहीं है। यदि इस मामले में एसएसबी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोई प्रार्थना पत्र दिया जाएगा तो पुलिस विधिक कार्रवाई करेंगी।
- प्रशांत वर्मा, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed