{"_id":"656e1aa684ceeaacd8097ec8","slug":"chinese-woman-burst-into-tears-as-soon-as-she-reached-the-jail-gate-bahraich-news-c-98-1-slko1013-7062-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: जेल के गेट पर पहुंचते ही फफक कर रो पड़ी चीनी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: जेल के गेट पर पहुंचते ही फफक कर रो पड़ी चीनी महिला
विज्ञापन
बहराइच। नेपाल सीमा पर बिना बीजा के पकड़ी गई चीनी महिला को पुलिस ने रविवार को जेल भेजा था। जेल में पहुंचते ही महिला गेट पर ही फफक कर रोने लगी। उसे सामान्य महिला बैरक में रखा गया है। रात में उसने खाना भी नहीं खाया और पूरी रात जागकर बताई। महिला की भाषा भी कोई समझ नहीं पा रहा है। जेलकर्मी भी उससे इशारों में ही बात कर रहे हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बे के पास बीते शनिवार को चीन के सेमडांग निवासी ली जिन मेयी को बिना वीजा के एसएसबी ने पकड़ा था। इस मामले में एसएसबी ने संबंधित थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से वह जेल भेजी गई है। जेल में चीनी महिला जब गेट पर पहुंची तो जोर- जोर से रोने लगी।
इसके बाद उसे शांत कराने में जेल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरी रात वह सो भी नहीं सकी और खाना भी नहीं खाया। हालांकि सोमवार को दिन में उसने जेल कर्मियों को अपनी बात समझाने का प्रयास किया, लेकिन चीनी भाषा होने के चलते उसकी बात कोई समझ नहीं पा रहा है। महिला से बात करने के लिए जेल में चीनी भाषा के जानकार को भी बुलाने की तैयारी है। वहीं इस पूरे मामले की रिपोर्ट जेल प्रशासन ने केंद्र सरकार को भेजी है, जिसके बाद उसे चीनी दूतावास को भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
भाषा का ज्ञान न होने से समस्या
चीनी महिला को सामान्य महिलाओं के साथ बैरक में रखा गया है। महिला दुखी है। उसने सोमवार को दिन में भोजन किया है। भाषा का ज्ञान न होने से उससे इशारों में बातचीत की जा रही है। इस संबंध में गृह मंत्रालय को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है।
- राजेश यादव, जेल अधीक्षक बहराइच