फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children's condition critical, mother sued

Bahraich News: बच्चों की हालत नाजुक, मां पर मुकदमा

Mon, 30 Oct 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Children's condition critical, mother sued
बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला पति को छोड़ कर प्रेमी के साथ चली गई थी। इससे क्षुब्ध पति ने रविवार शाम को तीन बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया था। ग्रामीणों ने चारों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सोमवार को मृतक के बड़े भाई ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत निजामपुर निवासी धर्मराज (40) की पत्नी ममता एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह अपने साथ तीन बच्चों बेटे रितिक (11), बेटी छाया (7) व मुस्कान (4) को भी ले गई थी। इसकी जानकारी होने पर धर्मराज बच्चाें को वापस अपने पास ले आया था। उनका पालन पोषण कर रहा था। वह पत्नी से फोन पर बातचीत कर उससे वापस लाने का भी प्रयास कर रहा था, लेकिन पत्नी ममता मना कर रही थी। जिससे धर्मराज अवसाद में था।
विज्ञापन

रविवार की शाम पत्नी से फोन पर बात करने के बाद उसने अपने तीनों बच्चों को विषाक्त खिला कर खुद खा लिया था। एसपी प्रशांत वर्मा व क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनंद राय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों की सेहत में सुधार न होने पर देर रात बच्चों को लखनऊ रेफर कर दिया। जहां छाया व मुस्कान की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
रानीपुर थाना प्रभारी आरती वर्मा ने बताया कि मृतक धर्मराज के बड़े भाई रामचंदर ने मृतक की पत्नी ममता के खिलाफ तहरीर दी है। उसने ममता पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। ममता से फोन पर बात करने के बाद धर्मराज के विषाक्त खाने की बात कही है। रामचंदर की तहरीर पर ममता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed