फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children walk through mud to get to school.

Bahraich News: कीचड़ से होकर स्कूल जाते हैं बच्चे

Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Children walk through mud to get to school.
नवाबगंज के माधव दयालपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चे कीचड़ में होकर जाते स्कूल हुए। 
नवाबगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय माधव दयालपुर गुलरिया जमदान के बच्चे कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात में कीचड़ से होकर पहुंचते हैं। विद्यालय में पढ़ाई कर रहे शिव गुप्ता, रोहित, शिवम, विकास यादव, राकेश आर्य तथा सचिन आदि ने बताया कि कीचड़ से होकर आने जाने में उनके जूते व कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर भी चुके हैं। शिक्षक कमला प्रसाद शर्मा, नरेंद्र कुमार यादव, अंशिका शर्मा तथा एचपी जायसवाल आदि ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि गांव में सड़कों और नालियों का निर्माण कराना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed