फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children's Day celebrated with a colorful program

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना बाल दिवस, चहक उठे नौनिहाल

Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children's Day celebrated with a colorful program
कैसरगंज के कंचन कांवेंट स्कूल में नेहरू जयंती पर उनके चित्र का माल्यार्पण करते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिले के विद्यालयों में रविवार को बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इस दौरान बच्चों को उपहार भी भेंट किया गया। उपहार पाते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे चहक उठे। स्कूलों में चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को बाल दिवस की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को पेंसिल बाक्स, चाकलेट व टाफियां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर वन स्टाप सेंटर की प्रबंधिका रचना कटियार, बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहीं। उधर हुजूरपुर मार्ग स्थित गुरुकृपा डिवाइन ग्रेस विद्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं व उनकी माताओं को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधिका ने बताया कि जिला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए छात्र साकेत गुप्ता को 50 हजार व कक्षा 12 के सभी मेधावियों को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा महलिा मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला सूफीपुरा स्थित पीएनएस मेमोरियल स्कूल में भी बच्चों की टॉफी रेस, नृत्य, किड्स रेस, आंवला रेस व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं आदिल, आफरीन, पलक सिंह, सुहानी, रिंकी गौड़, खुशबू यादव, श्रुति श्रीवास्तव आदि को पुरस्कृत किया गया। सामाजिक संस्था एकता फाउंडेशन-द हेल्पिंग हैंड की ओर से बेरिया मंदिर स्थित संस्कार पाठशाला में अध्ययनरत 35 बच्चों को उपहार वितरित किये गये। इस मौके पर संस्था की संचालिका एकता जायसवाल, रमेश जायसवाल, दीपक सत्या, साधना श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसरगंज कस्बा स्थित कंचन कांवेंट विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में संगीता श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, पवन सिंह, विनोद मौर्य, उत्कर्ष समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed