फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children and Piku ward full of pediatric patients

Bahraich News: बाल रोगियों से भरा चिल्ड्रेन और पीकू वार्ड

Fri, 12 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Children and Piku ward full of pediatric patients
बहराइच। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव का असर सीधे मासूमों पर दिख रहा है।बच्चे तेजी के साथ डायरिया, जुकाम व बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीमार बच्चों से चिल्ड्रेन तथा पीआईसीयू वार्ड भर गया है। एक सप्ताह में 104 बच्चे भर्ती कराए गए हैं। इनमें सबसे अधिक बच्चे बुखार व डायरिया से पीड़ित थे। गुरुवार को पीआईसीयू में 12 तथा चिल्ड्रेन वार्ड में 30 बच्चे भर्ती थे। इसमें 15 बच्चे नए भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। अधिकतर को जुकाम, बुखार और डायरिया की समस्या है। बच्चों के लिए बना पीकू वार्ड भर गया है। यहां दो दिनों से एक बेड पर दो-दो बच्चे भर्ती किए गए हैं। 10 बेड वाले पीआईसीयू वार्ड में बुधवार को जहां 15 गंभीर बाल रोगी भर्ती थे। वहीं गुरुवार को भी पीआईसीयू वार्ड में 12 बच्चे भर्ती हैं। हालांकि कुछ बच्चे स्वस्थ भी हो गए हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में हर दिन लगभग 15 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। एक तरफ बच्चों के बीमार होने पर परिजन परेशान हैं वहीं चिकित्सक इसे वायरल बता रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के साथ ही अधिकतर लोग अपने बच्चे को लेकर निजी अस्पतालों में भी जा रहे हैं। मौसम का मिजाज बदलने से बच्चों के साथ ही अन्य मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम में बच्चों का रखें खास ध्यान : डॉ.त्रिपाठी
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एसके त्रिपाठी का कहना है कि मौसम लगातार बदल रहा है। जिससे बच्चे बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम ही परेशान नहीं करता बल्कि खांसी, बुखार, उल्टी दस्त, डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में बच्चों के प्रति सावधानी बहुत जरूरी है।

एक सप्ताह में भर्ती हुए बच्चे
दिनांक भर्ती बच्चे
11 मई 15
10 मई 05
09 मई 23
08 मई 12
07 मई 17
06 मई 20
05 मई 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed